नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के फोन नहीं उठाने से इतना नाराज हुआ कि उसने पूरे गांव की बिजली काट दी।
वीडियो में क्या है खास
वीडियो लगभग 23 सेकंड का है, जिसमें युवक बिजली के खंभे पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में प्लायर है और चारों ओर कई तार बंधे हुए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह तार काट रहा है, जिससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो जाती है।
कहानी का बैकग्राउंड
बताया जा रहा है कि युवक की सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोस्ती बढ़कर प्रेम में बदल गई, और दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। युवक ने राजस्थान से मध्यप्रदेश के दमोह तक अपनी प्रेमिका से मिलने का सफर तय किया। जब उसने फोन लगाया, तो प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया। कई बार कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो युवक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने यह हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्यार में आशिक तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा आशिक जो पूरे गांव की बिजली काट दे, पहली बार देखा।”
दूसरे ने लिखा, “आशिक अपनी नस काटता है, इसने तो पूरे गांव की नस काट दी।” कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म सैयारा के हीरो के साथ तुलना करते हुए कहा, “सच्चा सैयारा तो यही है।”
