📍 भोपाल | 23 अप्रैल 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल भी मध्य प्रदेश के होनहारों ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्वालियर की आयुषी बंसल ने देशभर में 7वीं रैंक, जबकि रीवा के रोमिल द्विवेदी ने 27वां स्थान हासिल किया है।
🎓 ट्रेनिंग के दौरान ही टॉप-10 में आयुषी
ग्वालियर की आयुषी बंसल पहले से ही IPS के रूप में हैदराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। इस बार उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सातवां स्थान पाकर टॉप-10 में जगह बनाई है।
👏 रोमिल द्विवेदी ने भी रच दिया इतिहास
रीवा के आनंद नगर बोदाबाग निवासी रोमिल द्विवेदी ने 27वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दो साल पहले 364वीं रैंक के साथ IRS में चयन पाया था। इस बार उन्होंने एक बड़ी छलांग लगाई है।
🏆 भोपाल के क्षितिज आदित्य ने हासिल की 58वीं रैंक
भोपाल के क्षितिज आदित्य द्विवेदी को इस बार ऑल इंडिया 58वीं रैंक प्राप्त हुई है।
मध्यप्रदेश के अन्य सफल अभ्यर्थी
- आशीष रघुवंशी – 202वीं रैंक
- दिव्यांशी अग्रवाल – 249वीं रैंक
- आयुष जैन – 344वीं रैंक
- मोनू शर्मा – 359वीं रैंक
- मानव मोदी – 388वीं रैंक
- कृतिका नौगरेया – 400वीं रैंक
- रामलखन गुर्जर – 505वीं रैंक
- योगेश राजपूत – 540वीं रैंक
- नीतेश धाकड़ – 719वीं रैंक
- देवांगी मीणा – 764वीं रैंक
- अरुण मालवीय – 893वीं रैंक
💡 कैसे चेक करें UPSC 2024 का रिजल्ट?
- UPSC की वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “UPSC Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें
- PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर चेक करें
🥇 शक्ति दुबे बने टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर
इस साल शक्ति दुबे ने UPSC CSE 2024 में टॉप किया है। हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे।
इस परीक्षा के माध्यम से IAS के 180, IPS के 147, और IFS के 55 पदों सहित कुल 1056 पदों के लिए 1009 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
