अमलेश्वर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद डोमन यादव, एल्डरमेन रामाधार साहू, ग्राम अध्यक्ष चैन सिंह साहू, स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष भागीराम साहू, उपाध्यक्ष संत राम साहू, अखाड़ा समिति के संचालक देवप्रसाद साहू, कबड्डी समिति के अध्यक्ष पन्ना राम साहू और उपाध्यक्ष आशा राम साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में रमेश यादव, जुगनू साहू, कौशल यादव, मोना साहू और दीपक साहू सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
