रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में श्री गुरू ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे में पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 2 किलो चांदी के जेवर, सोने का लॉकेट, 2 दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 7.50 लाख रुपये है। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
