छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 3 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
