धरसींवा/रायपुर। रायपुर ग्रामीण जिले के धरसींवा खंड अंतर्गत नवगठित सिलतरा थाना में राजेन्द्र कवर के थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापना होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी राजेन्द्र कवर को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और गौरव के प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सिलतरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस सेवा प्राप्त होगी।

संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय एवं जनसहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि थाना प्रभारी राजेन्द्र कवर जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करेंगे।
इस अवसर पर गोविन्द वर्मा (जिला उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, रायपुर ग्रामीण), तारण साहू (जिला मंत्री, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, रायपुर ग्रामीण), उमेश निषाद (अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, धरसींवा खंड) भुपेन्द्र मनहरे (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना धरसींवा खंड़) सहित धरसींवा खंड एवं रायपुर ग्रामीण के अनेक सेनानी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
