नई दिल्ली। सैमसंग ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, AI फीचर्स, 50MP OIS कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए हैं।
Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव देता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 6GB और 8GB रैम का विकल्प दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसान हो जाती है।
फोन में Galaxy AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इनमें Circle to Search, Object Eraser और Voice Transcription जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सर्च, फोटो एडिटिंग और ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने जैसे काम को आसान बनाते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy A27 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन तक Android व One UI अपडेट देने का वादा कर रही है।
फोन की बिक्री 3 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में शुरू होगी। इसे ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक रंगों में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
