Rahul Gandhi : रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। जहां वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।
प्रशिक्षण शिविर के बाद एयरपोर्ट रवाना होते समय राहुल गांधी ने अचानक एयरपोर्ट मार्ग स्थित एक चाय की टपरी पर रुककर चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने सहज अंदाज में नेताओं के साथ बातचीत की और हल्के-फुल्के पल भी साझा किए।
वहीं, उन्होंने दीपक बैज को बिस्किट खिलाकर मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच मुस्कुराहट बिखेर दी। इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
Raipur : रायपुर में टपरी पर चाय की चुस्की लेते दिखे राहुल गांधी, अभनपुर में संगठन को दिया जीत का मंत्र
Leave a Comment
