Cat Stuck Bamboo Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हा बिल्ली का बच्चा खेलते हुए बांस के खोखले टुकड़े में अपना सिर फंसा लेता है। परेशान बिल्ली का बच्चा इधर-उधर भागता नजर आता है, जिसे देखकर दिल पसीज जाता है।
मुसीबत में फंसा बिल्लू दादा
बिल्ली का बच्चा (जिसे यूजर्स प्यार से ‘बिल्लू दादा’ बुला रहे हैं) शरारत में बांस के टुकड़े में फंस गया। सिर में बांस फंसे होने के कारण वह काफी परेशान था और मदद की गुहार कर रहा था। कुछ देर बाद वह एक घर के आंगन में पहुंचा, जहां मौजूद एक शख्स ने उसकी हालत देखी।
अंकल ने की जान बचाने की कोशिश
वीडियो में दिखाया गया है कि वह व्यक्ति बिल्ली के बच्चे को सावधानी से पकड़ता है। इसके बाद वह छैनी और हथौड़ी की मदद से बांस को धीरे-धीरे काटता है। काफी सतर्कता और धैर्य के साथ उसने बांस को बीच से अलग किया, जिससे बिल्ली का बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया। आजाद होते ही छोटा बिल्लू तेजी से भाग गया।
सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर rohan__zi के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। यूजर्स इस शख्स की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिल्लू दादा को अंकल का शुक्रिया जरूर कहना चाहिए था।” दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत अभी भी जिंदा है।” कई लोगों ने इस व्यक्ति को सच्चा पशु प्रेमी बताया।
यह वीडियो न सिर्फ लोगों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि पशु प्रेम और इंसानियत का सुंदर संदेश भी दे रहा है। वायरल वीडियो एक बार फिर साबित कर रहा है कि छोटी-छोटी अच्छी हरकतें कितनी बड़ी प्रभाव छोड़ सकती हैं।
