Bengal Elections 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया है। 20 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी को 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,350 वोट मिले। इस तरह शुभेंदु ने ममता को 15,113 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
बीजेपी की ओर झुकाव, 200 सीटों के करीब पहुंची पार्टी
चुनावी रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) काफी पीछे चल रही है। राज्य की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बंगाल में 15 साल पुरानी TMC सरकार का अंत हो सकता है और भाजपा की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं।
दो चरणों में हुआ मतदान, 90% से ज्यादा वोटिंग
बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में (23 और 29 अप्रैल) कराए गए थे। दोनों चरणों में 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम रहा।
