Nothing Phone : स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन फोन्स को नए ग्लिफ बार इंटरफेस और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया है। दोनों ही स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आते हैं, जो मिड-रेंज सेगमेंट में सैमसंग, मोटोरोला और वीवो जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
Nothing Phone 4a की कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone 4a को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है। फोन की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को खरीदते समय 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।

Nothing Phone 4a Pro की कीमत
Nothing Phone 4a Pro को भी तीन स्टोरेज विकल्पों में उतारा गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 27 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Nothing Phone 4a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 4a में कंपनी का नया ग्लिफ बार इंटरफेस दिया गया है, जिसमें 63 मिनी एलईडी और 6 अलग-अलग एड्रेसेबल जोन शामिल हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है और कंपनी तीन साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट तथा छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
फोन में 6.78 इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें 2500Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार यह फोन करीब 64 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।

Nothing Phone 4a Pro के फीचर्स
Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें भी 2500Hz टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी के मामले में भी यह फोन 5400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 64 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
