रायपुर। ग्राम हथबंद नंदनवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक मड़ई मेला के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा का आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर वे ग्रामीण अंचल के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न ग्रामों में युवाओं से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा का ग्राम सोनडोंगरी, ग्राम तेंदुआ एवं ग्राम हथबंद में भव्य स्वागत किया जाएगा। स्थानीय युवाओं एवं संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के रायपुर युवा जिला प्रभारी अमन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह और हर्ष-उल्लास का माहौल है। उन्होंने कहा कि शिवेंद्र वर्मा का यह दौरा संगठन को ग्रामीण स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह कार्यक्रम दिनांक 17 जनवरी, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। मड़ई मेला के अवसर पर सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
Raipur : ग्राम हथबंद नंदनवन मड़ई मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा का आगमन
Leave a Comment
