छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड लोहांडीगुड़ा के अंतर्गत पारापुर डायवर्सन योजना के कार्यों के लिए 9 करोड़ 30 लाख 11 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस योजना के तहत 350 हेक्टेयर रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
योजना के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, जगदलपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
