प्रथम नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी में सहभागिता के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 70 सदस्यीय दल रवाना हो गया है। यह राष्ट्रीय जंबूरी ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से लगभग 10 हजार रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं।
दल को विदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, सेवा भावना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले से कुल 29 रोवर, 29 रेंजर एवं प्रभारी दल के सदस्यों को औपचारिक रूप से रवाना किया गया।
राज्य स्तर पर जिला प्रभारी के रूप में डीओसी स्काउट डॉ. एश्ले केनेथ डगलस एवं डीओसी गाइड श्रीमती अर्चना सैमुअल मसीह के नेतृत्व में जिले की टीम जंबूरी में सहभागिता हेतु प्रस्थान कर चुकी है। जिले से दल के प्रभारियों में श्री राम कृष्ण कश्यप, श्री विजय तिवारी, श्रीमती संगीता कैवर्त, श्रीमती गायित्री लहरे, श्रीमती मीनू देवांगन एवं सुश्री प्रियंका विश्वकर्मा शामिल हैं।
सभी प्रभारियों के मार्गदर्शन में दल सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ग्राम दुधली के लिए रवाना हुआ। जिले के स्काउट-गाइड परिवार एवं शिक्षा विभाग ने दल की सफल सहभागिता की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित की हैं।
