Arjun Rampal-Gabriella Demetriades: मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर और साउथ अफ्रीकी मूल की मॉडल-डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई की पुष्टि करते हुए अर्जुन ने कहा कि यह फैसला बेहद निजी था और कोई शोर-शराबा नहीं किया गया। रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अर्जुन ने सहजता से बताया, “हम शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन कौन जानता है भविष्य क्या लाए।” यह खबर उनकी हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच आई है, जिसने फैंस को दोहरी खुशी दी। छह साल से रिश्ते में बंधे इस कपल के दो बेटे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा।

अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात 2018 में हुई थी, जब अर्जुन अपनी पूर्व पत्नी मॉडल मेहर जेसिया से अलग हो चुके थे। मेहर से उनकी दो बेटियां हैं, और अर्जुन अक्सर कहते हैं कि वे अपने सभी बच्चों के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। गैब्रिएला के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2019 में उनके पहले बेटे अयान का जन्म हुआ, उसके बाद 2023 में दूसरा बेटे रीस आया। कपल ने कभी शादी या सगाई का जिक्र नहीं किया, लेकिन अब अर्जुन की यह पुष्टि ने सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ ला दी।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया। मात्र 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा, और उनके अनोखे लुक व आत्मविश्वास ने जल्द ही उन्हें पहचान दिलाई। भारत आकर उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। मॉडलिंग के अलावा उन्होंने फिल्मों व म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया, लेकिन उनकी असली ताकत फैशन बिजनेस में है।

गैब्रिएला ने अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया, जो मॉडर्न और सस्टेनेबल फैशन पर जोर देता है। इसके साथ ही एक विंटेज फैशन प्लेटफॉर्म भी शुरू किया, जहां पुराने डिजाइन्स को नए अंदाज में पेश किया जाता है। उम्र के लिहाज से अर्जुन (53) से 17 साल छोटी गैब्रिएला (36) की यह जोड़ी बॉलीवुड में एक अनोखा उदाहरण है। फैंस उनकी इस सगाई को कपल के लिए एक नई शुरुआत मान रहे हैं, और कई लोग शादी की उम्मीद जता रहे हैं। अर्जुन ने पॉडकास्ट में मजाकिया अंदाज में कहा कि सगाई का सवाल गैब्रिएला ने ही पूछा था, जो उनके रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है।
