छत्तीसगढ़ शासन ने अदम्य साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी का जीवन बचाया हो या बड़ी क्षति को टाला हो।
पात्रता
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- साहसिक घटना 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच घटित होना अनिवार्य है।
पुरस्कार
चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक बच्चे अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
