Train Accident in Bilaspur : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक भीषण रेल दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लालखदान स्टेशन के पास कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के दौरान यह हादसा हुआ। घायल यात्रियों को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे के समय मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने सामने से तेज गति से आती मेमू लोकल ट्रेन देख अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगाई। उनके समय पर कूदने से उनकी जान बच गई, वरना वे भी हादसे का शिकार हो सकते थे। घटना में मेमू लोकल के लोको पायलट विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं।

रेलवे और प्रशासन की टीम ने दुर्घटना के बाद लगभग 10 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। हैवी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाया गया और बुधवार तड़के तक शवों को बाहर निकालने का कार्य पूरा हुआ। इसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया।

हादसे में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा प्रिया चंद्रा भी मारी गईं। वह सक्ती जिले के बहेराडीह की निवासी थीं। उनके शव को दुर्घटनाग्रस्त कोच से बाहर निकाला गया।

घायल यात्रियों में 20 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें विभिन्न उम्र के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 5 लाख और सामान्य घायलों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक परिवारों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

घायल यात्रियों के नाम
इस सूची में 20 लोगों के नाम शामिल हैं
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
बिलासपुर रेल हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराई जाएगी। यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

आपातकालीन संपर्क नंबर:
- बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
- चांपा – 8085956528
- रायगढ़ – 9752485600
- पेंड्रा रोड – 8294730162
- कोरबा – 7869953330
- उसलापुर – 7777857338
