नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड (वार्ड-62) स्थित रावणभाठा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 51 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की मंजूरी के बाद विभाग ने आदेश जारी कर दिए।
स्वीकृत राशि में मैदान में पेवर ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट में टॉयलेट निर्माण, प्रवेश द्वार और पेवर ब्लॉक फिटिंग के लिए 45 लाख 68 हजार रुपए, वहीं हाई-मास्ट लाइट लगाने के लिए 5 लाख 97 हजार रुपए शामिल हैं।
