मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया आज लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन चुका है। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और तुरंत निराकरण करने की वजह से यह कार्यालय ग्रामीणों के बीच आशा और विश्वास का प्रतीक बन गया है।
अंधेरे से रोशनी तक
फरसाबहार तहसील के ग्राम अंकिरा के ग्रामीण कई दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने यह समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी।
कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग को निर्देशित किया, जिसके बाद अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। परिणामस्वरूप पूरा गांव रोशन हो उठा। ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उम्मीदों का केंद्र बना सीएम कैंप कार्यालय
सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुंच रहे हैं। यहां बिजली, सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार उन्हें ऐसा अनुभव हो रहा है कि उनकी समस्याएँ सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँच रही हैं और उसका त्वरित समाधान भी मिल रहा है।
