धरसींवा/कुरूद सिलयारी-मलौद। आज धरसींवा क्षेत्र के कुरूद-सिलयारी-मलौद स्थित गणेश पंडाल में JCP प्रमुख अमित बघेल ने भगवान गणेश के दर्शन किए और भव्य आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली तथा संगठन की प्रगति की कामना की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष CKS गोविंद वर्मा, JCP जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल, JCP जिला सचिव सागर वर्मा, CKS कुरूद पार अध्यक्ष सुशील वर्मा, CKS बरतोरी पार अध्यक्ष रवि, जनपद सदस्य कुरूद-सिलयारी विजय साहू, ग्राम मलौद सरपंच महेंद्र देवांगन, साथ ही क्षेत्र के अनेक सेनानी और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने JCP प्रमुख का हृदयपूर्वक स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।
भव्य आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ता और सेनानी भी मौजूद थे। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने JCP प्रमुख के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा और जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल, JCP जिला सचिव सागर वर्मा, CKS कुरूद पार अध्यक्ष सुशील वर्मा, CKS बरतोरी पार अध्यक्ष रवि, जनपद सदस्य विजय साहू और ग्राम मलौद सरपंच महेंद्र देवांगन ने कहा: “यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि JCP प्रमुख धरसींवा की धरती पर पहुंचे। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है।”
JCP प्रमुख अमित बघेल ने भी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा: “जिला उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा, आदित्य बघेल, JCP जिला सचिव सागर वर्मा, CKS कुरूद पार अध्यक्ष सुशील वर्मा और CKS बरतोरी पार अध्यक्ष रवि का कार्य प्रेरणादायक है। इनकी मेहनत से संगठन मजबूत हो रहा है और यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

भेंट-मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से पंडाल क्षेत्र को गूंजित कर दिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भव्य आयोजन न केवल गणेश उत्सव की भव्यता को दर्शाता है, बल्कि संगठनात्मक एकता और जनता के साथ JCP के मजबूत संपर्क को भी उजागर करता है।
