राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम, समानता और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकता एवं भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संत बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
