छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बस्तर जिला सबसे अधिक वर्षा वाले जिलों में शामिल है, जहां 1626.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
रायपुर संभाग में – रायपुर में 1158.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 1000.5 मि.मी., गरियाबंद में 1226.4 मि.मी., महासमुंद में 1050.4 मि.मी. और धमतरी में 1147.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
बिलासपुर संभाग में – बिलासपुर में 1200.8 मि.मी., मुंगेली में 1171.3 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1406.8 मि.मी., सक्ती में 1271.8 मि.मी., कोरबा में 1179.1 मि.मी. और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1111.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
दुर्ग संभाग में – दुर्ग में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 883.9 मि.मी., राजनांदगांव में 1008.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1458.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 907.6 मि.मी. और बालोद में 1315.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
सरगुजा संभाग में – सरगुजा में 798.7 मि.मी., सूरजपुर में 1177.7 मि.मी., बलरामपुर में 1579.3 मि.मी., जशपुर में 1105.3 मि.मी., कोरिया में 1248.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1134.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई।
बस्तर संभाग में – कोंडागांव में 1206.4 मि.मी., कांकेर में 1415.2 मि.मी., नारायणपुर में 1472.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1622.4 मि.मी., सुकमा में 1302.6 मि.मी. और बीजापुर में 1615.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज होने से यह क्षेत्र राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाले इलाके बने हुए हैं।
