प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री Lakhanlal Dewangan ने कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड में 99 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कोरबा की महापौर Sanju Devi Rajput भी उपस्थित रहीं।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा एसईसीएल के सीएसआर मद से श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक बिटुमिन सड़क निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन और महापौर श्रीमती राजपूत ने भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र के लिए विभिन्न मदों से लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं और आगे भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिलने वाली है।
उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण और जीर्णोद्धार के लिए कार्य स्वीकृत हैं तथा डामर की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री Arun Sao तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है और शहर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
वार्डवासियों ने जताया आभार
रविशंकर नगर वार्ड के पार्षद Abdul Rahman ने कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बरसात से पहले सड़क के कायाकल्प के लिए उद्योग मंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सुनीता चौहान सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
