हॉलीवुड निर्देशक Christopher Nolan की बहुप्रतीक्षित फिल्म The Odyssey का विशेष प्रीमियर मुंबई में आयोजित किया जाएगा। प्रीमियर में क्रिस्टोफर नोलन के साथ अभिनेता Matt Damon और Tom Holland भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने मुंबई को फिल्म के वैश्विक प्रमोशनल दौरे का आधिकारिक पड़ाव चुना है। इसके साथ ही मुंबई उन प्रमुख शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस और टॉम हॉलैंड ने टेलीमैकस की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है, जबकि इसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी सिन्कोपी के बैनर तले किया गया है।
फिल्म की एक खास विशेषता यह भी है कि इसे पूरी तरह नई आईमैक्स तकनीक और कैमरों की मदद से शूट किया गया है। मुंबई में इसका प्रीमियर पीवीआर आइकॉन आईमैक्स, फीनिक्स पैलेडियम में आयोजित किए जाने की जानकारी है।
फिल्म की स्टार कास्ट में मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा Anne Hathaway, Robert Pattinson, Lupita Nyong’o, Zendaya और Charlize Theron जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
यह फिल्म प्राचीन यूनानी कवि Homer की प्रसिद्ध महाकाव्य रचना ‘ओडिसी’ पर आधारित है। कहानी ट्रॉय युद्ध के बाद ओडिसियस की घर वापसी की लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा को दर्शाती है।
