रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार को भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ विभिन्न हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव के अंतर्गत ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा और दम्पत्ति पूजा संपन्न कराई गई। इन सभी धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात महापूर्णाहुति के साथ महोत्सव का विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
