नई दिल्ली। सैमसंग अगले महीने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 के साथ एक नया और चौड़े डिजाइन वाला मॉडल Galaxy Z Fold 8 Wide भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई जानकारियां लीक हुई हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 Wide को 22 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 1.80 लाख रुपये से 2 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी। डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 4,800mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
हालांकि, सैमसंग की ओर से अभी तक Galaxy Z Fold 8 Wide के लॉन्च, कीमत और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
