रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल और विभागीय सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों को लेकर अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। मंत्री एवं विभागीय सचिव ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में मीडिया को अवगत कराया।
