IPL 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जल्द ही क्रिकेट के रंग में रंगने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दो रोमांचक मुकाबले यहां खेले जाएंगे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच तथा 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच होंगे। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग
टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। फैंस को फर्जी वेबसाइटों और अनाधिकृत प्लेटफॉर्म्स से सावधान रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह की ठगी से बचा जा सके।
RCB टीम 8 मई को पहुंचेगी रायपुर
आरसीबी टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और मैच से पहले करीब 6 दिन तक यहां अभ्यास करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के आसपास रायपुर पहुंचने की संभावना है। दोनों मैचों को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है और स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
रायपुर में IPL का रोमांच
रायपुर में IPL के ये दो मैच शहर की क्रिकेट संस्कृति को नई ऊर्जा देंगे। फैंस अब 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। RCB की मजबूत टीम और मुंबई व कोलकाता जैसी दिग्गज फ्रेंचाइजी के बीच होने वाले मुकाबले रोमांच से भरपूर होने वाले हैं।
