धरसींवा।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (CKS) और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) का संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान धरसींवा खंड के ग्राम पंचायतों में लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत कुथरेल में संयुक्त संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति, छत्तीसगढ़ियावाद एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के कार्य, उद्देश्यों और नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला और खंड पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सिद्धांतों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल, CKS जिला उपाध्यक्ष गोविन्द वर्मा, CKS जिला मंत्री तारण साहू, JCP जिला मंत्री राजू साहू, JCP जिला सचिव सागर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी युवराज साहू, CKS सहसचिव लिकेश साहू, JCP धरसींवा खंड सचिव रोशन साहू, CKS धरसींवा खंड उपाध्यक्ष गोविन्द साहू, JCP धरसींवा खंड उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, नगर इकाई कूंरा अध्यक्ष अर्जून देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता और सेनानी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में आने वाले दिनों में इसी प्रकार की बड़ी बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
नवा दायित्व नियुक्ति — छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना धरसींवा खंड ग्राम कुथरेल
- CKS अध्यक्ष: सागर साहू
- CKS महामंत्री: बिट्टू डहरिया (पंच)
- CKS उपाध्यक्ष: राकेश साहू
- CKS मंत्री: युदिष्ठी निषाद
नवा दायित्व नियुक्ति — जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा खंड ग्राम कुथरेल
- JCP अध्यक्ष: राजकुमार यादव
- JCP महामंत्री: दुर्गेश यदु
- JCP उपाध्यक्ष: दीपक साहू
- JCP उपाध्यक्ष: शिव कुमार पाल
- JCP सचिव: सुदर्शन पाल
बैठक में यह भी कहा गया कि संगठन से जुड़े ये कार्यकर्ता और पदाधिकारी लंबे समय से छत्तीसगढ़ियावाद की भावना को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
