बस्तर: छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि ! बस्तर स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क को यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह राज्य का पहला स्थल है जिसे इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है।

कांगेर घाटी अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने जंगलों और खूबसूरत जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। यह निर्णय क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक महत्व को दर्शाता है। इस मान्यता से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और कांगेर वैली की संरक्षण परियोजनाओं को मजबूती मिलेगी।