रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ 40 से अधिक पार्षदों ने भी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा मैया का आशीर्वाद लेने के बाद मीनल चौबे ने अपनी नई पारी की सफलता और नगरवासियों की समृद्धि की प्रार्थना की।

इस दौरान रायपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक राजेश मूणत ने भी संगम स्नान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति की कामना की।
महाकुंभ के इस पावन अवसर पर रायपुर के जनप्रतिनिधियों ने अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करते हुए पुण्य स्नान किया। उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी संगम में डुबकी लगाते नजर आए। कुंभ के इस शुभ अवसर पर संकल्प लेते हुए सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास और जनता की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
