जगदलपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर नगर निगम महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के जगदलपुर प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। दोनों मंत्री अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।
