राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने लिखा कि उनके पिता की सीख, विचार और देश के लिए देखा गया सपना आज भी उन्हें प्रेरित करता है। राहुल ने कहा कि वे भारत को मजबूत, आधुनिक और न्यायपूर्ण बनाने के सपने को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने बचपन की कुछ निजी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें पिता-पुत्र के बीच का भावनात्मक रिश्ता दिखाई देता है। यह पोस्ट राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं द्वारा दी जा रही श्रद्धांजलि के बीच सामने आई।
इस मौके पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
