स्थिति सामान्य होने तक पायलट और फॉलो वाहन का नहीं करेंगे इस्तेमाल
ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का पालन करते हुए स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा संबंधी अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अन्य प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सुरक्षा से जुड़ी विशेष परिस्थितियों में ही इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा।
श्री चौधरी के इस निर्णय को सादगी, अनुशासन और सार्वजनिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। यह कदम शासन में मितव्ययिता और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा सादगीपूर्ण आचरण और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखने की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। देशहित में किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़ा संदेश देते हैं और नागरिकों में भी जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं।
