ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को डुमरमुड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
रायगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री श्री चौधरी ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर बातचीत करते नजर आए। उनके इस सहज और सरल व्यवहार से ग्रामीणों में आत्मीयता और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों से संवाद करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सुशासन, सरकार की दृढ़ संकल्पशक्ति और लगातार स्वीकृत विकास योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
