प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपघरा के सुखबासुपारा में नलकूप खनन कार्य पूरा कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिया था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने नलकूप खनन कराया, जिससे अब गांव में पानी की समस्या का समाधान हो गया है।
नलकूप शुरू होने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
