रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम परसतराई में भव्य सदस्यता अभियान बैठक का आयोजन किया। गांव के भाई-बहनों, दीदी-महतारी और युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
संगठन की विचारधारा पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और अस्मिता को बचाए रखने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छत्तीसगढ़िया समाज के हित में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता अभियानों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
26 नए सदस्यों ने लिया संगठन से जुड़ने का संकल्प
उपस्थित ग्रामीणों ने संगठन की विचारधारा और कार्यशैली की सराहना करते हुए बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कुल 26 नए सदस्यों ने संगठन से जुड़कर इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं, वे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आगे भी छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया मन के हक व सम्मान के लिए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भरोसा जताया।
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित जनसमूह ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
