Bengal Elections 2026: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी ने की रैली, बोले- बंगाल में होगा परिवर्तन
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में चुनावी रैली कर प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। रैली में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में अब बदलाव का समय आ गया है और यहां जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी।
इन 40 नेताओं की लिस्ट जारी
भाजपा द्वारा जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

दो चरणों में होगा मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी। भाजपा इन स्टार प्रचारकों के जरिए राज्य भर में जोरदार प्रचार अभियान चलाने वाली है।
पार्टी का मानना है कि इन दिग्गज नेताओं और कलाकारों की सक्रियता से बंगाल में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ेगी और 2026 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकेगा।
