Salman Khan : मुंबई। सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का बड़ा ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अब साउथ के चर्चित डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ फोटो शेयर की और लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वामशी और दिल राजू के साथ।”
साउथ प्रोजेक्ट से पहले ‘मातृभूमि’ की रिलीज
सलमान खान इस साउथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘मातृभूमि’ (पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से जानी जा रही) का इंतजार कर रहे हैं। यह वॉर ड्रामा फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, हालांकि रिलीज डेट में बदलाव की भी संभावना है।
एक्शन थ्रिलर में सलमान का धमाका
वामशी पेडिपल्ली के साथ बन रही यह नई फिल्म सलमान खान के करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकती है। फिल्म को हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें सलमान दमदार स्टंट्स और शानदार एक्शन सीन्स के जरिए दर्शकों को रोमांचित करेंगे। प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर तले बन रही यह फिल्म न सिर्फ भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी आकर्षित करने वाली मानी जा रही है।
फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई लोग इसे सलमान के करियर की सबसे बड़ी साउथ फिल्म बता रहे हैं।
