Vishnu Deo Sai 28 मार्च को जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रम विभाग की 12 योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों के बैंक खातों में 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता Lakhan Lal Dewangan करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में OP Choudhary, लोकसभा सांसद Radheshyam Rathiya और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष Ram Pratap Singh सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत विभिन्न मदों में सहायता राशि दी जाएगी। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना में 14 हितग्राहियों को 14.32 लाख रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना में 1960 श्रमिकों को 3.92 करोड़ रुपए, निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 297 श्रमिकों को 44.55 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
इसी तरह, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 325 श्रमिकों के बच्चों को 38.88 लाख रुपए, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 3040 श्रमिकों को 6.08 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 71,220 बच्चों को 14.53 करोड़ रुपए, औजार सहायता योजना में 1142 श्रमिकों को 39.50 लाख रुपए, सियान सहायता योजना में 526 हितग्राहियों को 1.52 करोड़ रुपए और सायकल सहायता योजना में 784 श्रमिकों को 29.04 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा, निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 9 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए और दीर्घायु सहायता योजना में 3 श्रमिकों को 60 हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।
