रायपुर के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत सरोना में 100 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।
नए अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगा और दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।
प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नए स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना और सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा तथा महापौर मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
