Salim Khan: मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान (90) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति या बीमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
Salim Khan: खबर मिलते ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। पापाराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान काले टी-शर्ट, पैंट और कैप में नजर आए। उनका चेहरा उतरा हुआ और चिंतित दिख रहा था। भारी सुरक्षा घेरे में वे अस्पताल परिसर में दिखे। परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
Salim Khan: सलीम खान को जावेद अख्तर के साथ ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। उनकी लिखी क्लासिक फिल्मों में शोले, दीवार, जंजीर, डॉन, त्रिशूल और मिस्टर इंडिया शामिल हैं, जिन्होंने ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि स्थापित की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
Salim Khan Hospitalised: सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
