केटीएम इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी रेस-सेंट्रिक मोटरसाइकिल रेंज का विस्तार करते हुए ऑल न्यू KTM RC 160 लॉन्च कर दी है। इस नई बाइक के जरिए कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा राइडर्स तक रेस-फोकस्ड मोटरसाइकिल का अनुभव पहुंचाना है। अग्रेसिव स्टाइलिंग, नेक्स्ट-जेनरेशन डिजाइन और रेस-रेडी डायनैमिक्स के साथ KTM RC 160 को पेश किया गया है।
नई KTM RC 160 में 164.22 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 19 पीएस की पावर और 15.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक देशभर की केटीएम डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।
फैक्ट्री रेसिंग परफॉर्मेंस अब ज्यादा लोगों के लिए
KTM RC 160 को युवाओं के बीच रेसिंग टैलेंट को बढ़ावा देने और फैक्ट्री-लेवल परफॉर्मेंस को सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह बाइक केटीएम आरसी सीरीज की पहचान को आगे बढ़ाती है, जिसमें स्पोर्टी लुक, सटीक हैंडलिंग और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कंपोनेंट्स शामिल हैं।
जबरदस्त लुक और आधुनिक फीचर्स
ऑल न्यू KTM RC 160 में फुल-फेयर्ड स्पोर्ट डिजाइन दिया गया है। इसमें ट्रेलिस फ्रेम, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, एलईडी इंडिकेटर्स, 37 मिमी इनवर्टेड फ्रंट फॉर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स ट्यूबलेस टायर्स के साथ दिए गए हैं।
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 230 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। इसके अलावा 13.75 लीटर का फ्यूल टैंक, स्पोर्टी स्प्लिट हैंडलबार, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सुपरमोटो मोड, असिस्ट व स्लीपर क्लच और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।
दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो KTM RC 160 में लिक्विड-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है, जो 9,500 आरपीएम पर 19 पीएस की पावर और 7,500 आरपीएम पर 15.5 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ हाई-रेविंग कैरेक्टर मिलता है और इसकी रेडलाइन 10,200 आरपीएम तक जाती है।
कंपनी के अनुसार, KTM RC 160 की टॉप स्पीड 118 किमी प्रति घंटा है।
कम कीमत में रेसिंग डीएनए और दमदार परफॉर्मेंस के साथ KTM RC 160 युवाओं और स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है।
