Rashtra Prerna Sthal : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए भव्य ‘अटल प्रेरणा स्थल’ को देश को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे।
श्रद्धा के साथ नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेरणा स्थल पर लगी भारत माता की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से शीश झुकाया। इसके अलावा, उन्होंने जनसंघ नेताओं की प्रतिमाओं का अनावरण किया और सभी महान विभूतियों को नमन किया।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल की खासियत
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित इस स्थल में 98,000 वर्ग फुट का म्यूज़ियम ब्लॉक है। इसमें पांच आंगन, दूसरी मंज़िल पर पांच गैलरी, और एक VVIP ग्रीन रूम भी शामिल है। पहली मंज़िल पर सुदर्शन चक्र और भारत माता की मूर्तियां लगी हैं, जो स्थल को और भी आलौकिक बनाती हैं।

इतिहास से आधुनिकता तक
छह साल पहले यह क्षेत्र कूड़ाघर था, जहां कचरे के ढेर के कारण लोग गुजरने में भी हिचकिचाते थे। लखनऊ नगर निगम ने अथक प्रयासों के बाद इसे साफ किया और तीन साल में यह भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार हो गया।
किन विभूतियों की प्रतिमाएं हैं
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 63 फीट ऊंची कांसे की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इनके लिए अलग म्यूज़ियम भी बनाया गया है।
लागत और सुविधाएं
बसंत कुंज में स्थित यह स्थल 65 एकड़ में फैला है और लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। इसमें ध्यान केंद्र, कैफेटेरिया, और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे उद्घाटन कर आम जनता के लिए खोल दिया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल अब देशवासियों के लिए प्रेरणा और श्रद्धा का केंद्र बन चुका है।
