मुंबई। Kaantara Chapter 1 , ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। 2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता की लहर पैदा कर दी है। ट्रेलर में कई नए सीन, शक्तियां और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन फिल्म के पुराने ‘Kaantara’ वाले अंदाज को भी पूरी तरह जीवंत रखा गया है।
ट्रेलर की पांच खास बातें
1. कहानी का मजबूत कनेक्शन:
ट्रेलर की शुरुआत उसी बच्चे से होती है, जिसका सवाल पहली फिल्म में अधूरा रह गया था – “मेरे पिता इसी जगह से क्यों गायब हुए?” ट्रेलर से इतना स्पष्ट हो गया है कि ऋषभ शेट्टी का किरदार अधर्म को रोकने के लिए धरती पर भेजा गया ईश्वर का दूत है। इस बार कहानी पहले वाले Kaantara को हर सीन से जोड़ती है और पुराने फील को बरकरार रखती है।
2. शानदार वीएफएक्स:
इस फिल्म का बजट बढ़ने के साथ वीएफएक्स पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। ट्रेलर में जंगलों में रात के अंधेरे में हुई लड़ाई, शेर के सामने ऋषभ शेट्टी का सामना, और कई खूबसूरत सीन इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।
3. बैकग्राउंड स्कोर:
B Ajaneesh Loknath द्वारा तैयार किया गया म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर को और भी ग्रैंड बना देता है। हर सीन का इमोशन और गांव का विजुअल वीएफएक्स के साथ-साथ म्यूजिक की मदद से और भी शानदार लग रहा है।
4. ऋषभ शेट्टी का दमदार प्रदर्शन:
ट्रेलर में ऋषभ शेट्टी का अभिनय और एक्शन देखने लायक है। हर सीन में उनके एक्सप्रेशंस और स्टंट्स फिल्म को एक नई ऊंचाई देते हैं। उनके किरदार की आक्रामकता और पुरानी कांतारा वाली ताकत दर्शकों को रोमांचित कर रही है।
5. दिलजीत दोसांझ की आवाज:
ट्रेलर में 1 मिनट 50 सेकंड पर दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज़ सुनाई देती है। उनकी आवाज और टाइटल ट्रैक की लिरिक्स हर सीन को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं।
ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बेसब्री बढ़ा दी है, और यह Kaantara फ्रैंचाइज़ी के फैंस के लिए एक ब्लॉकबस्टर साबित होने का संकेत देती है।
