मुंबई। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सुधीर बाबू स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jatadhara’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है क्योंकि इसमें अंधकार और आस्था के बीच होने वाली जबरदस्त टक्कर की झलक दिखाई गई है। फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
रहस्यमय और भव्य मोशन पोस्टर
मोशन पोस्टर में ब्रह्मांडीय दृश्यों और दैवीय शक्ति की गूंज ने फिल्म को रहस्यमय अंदाज में पेश किया है। पोस्टर में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश और नवीन नेनी जैसे कलाकारों की झलक भी देखने को मिलती है। हर दृश्य में शक्ति, आस्था और गहरी भावनाओं का संगम दिखाई देता है।

फिल्म की थीम और कहानी
फिल्म के निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण के मुताबिक ‘जटाधारा’ भारतीय लोककथाओं पर आधारित है। इसकी कहानी अंधकार और दैवीय शक्ति के संघर्ष, आस्था, भय और ब्रह्मांडीय नियति की गहराई से जुड़ी हुई है।

मेकर्स का बयान
जी स्टूडियोज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी उमेश कुमार बंसल ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है बल्कि दर्शकों के लिए एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव होगी। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा, जिन्होंने पहले ‘रुस्तम’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, ने बताया कि ‘Jatadhara’ भारतीय लोककथा को वैश्विक सिनेमाई भव्यता से जोड़ती है।

रिलीज डेट
‘Jatadhara’ का निर्माण जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा के सहयोग से किया गया है। फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।