रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टोक्यो में जापानी कंपनी NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में आईटी और डिजिटल अवसंरचना, निवेश अवसर और राज्य की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। NTT लिमिटेड 90 बिलियन डॉलर के वार्षिक रेवेन्यू के साथ आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सोल्यूशन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टोक्यो में जापानी कंपनी NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में आईटी और डिजिटल अवसंरचना, निवेश अवसर और राज्य की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। NTT लिमिटेड 90 बिलियन डॉलर के वार्षिक रेवेन्यू के साथ आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सोल्यूशन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और मुख्यमंत्री के ओएसडी उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और निवेशकों से लंबी अवधि की साझेदारियां करना है।
- टोक्यो (22–24 अगस्त): जापानी उद्योगपतियों और व्यापार संघों के साथ निवेशक कनेक्ट सेशंस और व्यावसायिक बैठकें।
- ओसाका (25–26 अगस्त): वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से राज्य की समृद्ध विरासत, नवाचार और विकास के अवसरों को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना।
- सियोल (27–29 अगस्त): कोरियाई शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों के साथ गोलमेज बैठकें, सेक्टर-विशेष संवाद और निवेश पर चर्चा।
वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन
ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडपम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पवेलियन राज्य की अनूठी पहचान, औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सतत विकास के क्षेत्रों को प्रदर्शित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह पवेलियन पूरी दुनिया को छत्तीसगढ़ के परिवर्तन और भविष्य की आकांक्षाओं की झलक देगा।
विकास और निवेश को नई गति
मुख्यमंत्री साय उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे, ताकि दीर्घकालिक साझेदारियां स्थापित हों, नए व्यापारिक चैनल खुले और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में ज्ञान आदान-प्रदान बढ़े। इस मिशन के माध्यम से राज्य इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेगा।
इस दौरे में मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव रजत कुमार, सचिव राहुल भगत और सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
