समाज कल्याण विभाग ने श्रवण यंत्र एवं टेट्रापॉड का किया वितरण, नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला खैरागढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में 2 श्रवण यंत्र एवं 1 टेट्रापॉड प्रदान कर हितग्राहियों को राहत पहुंचाई गई।
शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों द्वारा प्राप्त मांगों एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शासन की पहल से आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
