नेपाल में चल रहे Gen-Z Protest आंदोलन के बीच आज एक अहम फैसला लिया गया है। जनरेशन ज़ेड युवाओं ने घोषणा की है कि देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी। इसके साथ ही अगले 6 महीनों में आम चुनाव कराने का भी ऐलान किया गया है।
जनरेशन ज़ेड प्रतिनिधियों ने सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्की ही अंतरिम नेतृत्व के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं, क्योंकि उनके पास अपार अनुभव है और वे देश को स्थिरता की ओर ले जा सकती हैं।
इस दौरान जेन-जेड नेताओं ने यह भी बताया कि देशभर में एक स्वच्छता समिति बनाई जाएगी, जो सेना के साथ मिलकर नेपाल के पुनर्निर्माण और स्वच्छ प्रशासन के लिए काम करेगी।
जेन-जेड नेता अनिल बनिया ने कहा –
“हमने यह आंदोलन बुज़ुर्ग नेताओं से तंग आकर शुरू किया था। हमारी मांग है कि युवा अपनी पसंद का नेतृत्व चुनें। ऑनलाइन सर्वे के जरिए सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया है। हम संविधान को बदलना नहीं चाहते, बल्कि उसमें ज़रूरी सुधार लाना चाहते हैं।”
नेपाल में इन घटनाक्रमों के बीच भारत ने भी चिंता जताई है और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
