छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर ह। पिछले दिनों रद्द की गई 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से अब इन क्षेत्रों में आवागमन आसान हो जाएगा।
बहाल की गई ट्रेनें
- 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू
- 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू
- 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू
- 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू
- 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू
- 68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू
- 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू
एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू
पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन अब अपने पुराने निर्धारित समय के अनुसार चलेगी।
समय पर चलेंगी ट्रेनें
रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि अब ये सभी ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित होंगी। गर्मी के मौसम में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
यात्रियों को सीधा लाभ
इन ट्रेनों के फिर से शुरू होने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर कामकाजी और छोटे शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
